जीत के बाद मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ये जीत मेरी नहीं अलीनगर जनता की है…

अलीनगर : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के कैंडिडेट व लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके अपार प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के कारण आपकी प्रतिनिधि नहीं बल्कि बेटी बनकर खड़ी हूं। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं है ये जीत अलीनगर की है, अलीनगर के हर घर की है, हर उस हाथ की है जिसने मुझे अपना आशीर्वाद दिया।

मैं हृदय से BJP के सभी वरिष्ठ नेताओं, सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व बूथ-स्तर तक के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूं – मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं हृदय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी वरिष्ठ नेताओं, सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बूथ-स्तर तक के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस अभियान को जनता तक पहुंचाया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आभार व्यक्त करती हूं, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने हमारी पूरी टीम को शक्ति दी। जेपी नड्डा और नित्यानंद राय को धन्यवाद।

मैथिली ने कहा- ये मेरी जीत नहीं, आपके भरोसे की जीत है

मैथिली ने कहा कि मेरे अलीनगर के भाइयों-बहनों, माताओं-बुजुर्गों और युवाओं… आपने मुझे अपनी बेटी, अपनी बहन, अपनी प्रतिनिधि बनाकर जो जिम्मेदारी दी है। मैं वादा करती हूं कि विश्वास नहीं टूटने दूंगी। ये मेरी जीत नहीं आपके भरोसे की जीत है। धन्यवाद अलीनगर… आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़े : बिहार में आचार संहिता खत्म, आयोग ने 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी…

Bokaro MSME Day 2026: बोकारो में 17 उद्यमियों को मिला सम्मान,...

Bokaro MSME Day 2026: बुधवार को बोकारो के चास स्थित कांद्रा में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में 'विश्व MSME दिवस' और...

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...