NDA प्रत्याशी दामोदर रावत 17 तारीख को करेंगे नामांकन, सिंबल मिलने से पूरा जोश में दिखे विधायक

जमुई : एनडीए प्रत्याशी सह जदयू उम्मीदवार व पूर्व मंत्री दामोदर रावत दूसरे फेज के चुनाव में झाझा विधानसभा क्षेत्र से आगामी 17 अक्टूबर को नामांकन करने जा रहे हैं। बताते चलें कि वर्तमान विधायक दामोदर रावत जदयू की सिंबल मिलने पर झाझा विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया व फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत पूरे जोश में नजर आए। क्योंकि 2020 में जिस तरह से कठिन परिस्थिति में भी जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति झाझा विधानसभा के आम जनता ने भरोसा जताया। उस भरोसे फिर से 2025 में पूरे जोश के साथ विरोधियों को छक्के छुड़ाएंगे एवं बड़ी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

Goal 7 22Scope News

दामोदर रावत ने कहा- आगामी 17 अक्टूबर को नामांकन करने जा रहा हूं, आप सबों का स्वागत है

विधायक दमोदर रावत ने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को नामांकन करने जा रहा हूं, आप सबो का स्वागत है। उन्होंने कहा कि झाझा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं, अपने चाहने वालों, झाझा विधानसभा के आम जनता 17 तारीख को नामांकन पत्र दाखिल करने के वक्त अपार भरोसा विश्वास गवाह बनने के लिए नामांकन में शामिल हो। दामोदर रावत ने कहा कि इससे हमें हौसला मिलेगा एवं हम पूरे जोश के साथ जनता के बीच जनता के साथ होंगे।

Candidate Damodar Rawat 1 22Scope News

यह भी पढ़े : टिकट मिलने के बाद सिवान पहुंचे मंगल पांडे, NDA बैठक में हुए शामिल…

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...