Ranchi: दिवाली-छठ पूजा से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, पनीर-खोया में मिली मिलावट, लगाया इतना जुर्माना

Ranchi: दिवाली और महापर्व छठ पूजा 2025 को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग, रांची द्वारा लगातार मिठाइयों और खाद्य सामग्रियों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा), रांची के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम ने ओरमांझी प्रखंड स्थित कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी की।

Ranchi: पनीर, खोया और रसकदम में मिलावट

जांच के दौरान ओरमांझी के नेऊरी क्षेत्र की तीन मिठाई दुकानों में मिलावटी खाद्य सामग्री पाई गई। लगभग 5 किलोग्राम पनीर, लगभग 3 किलोग्राम खोया और लगभग 3 किलोग्राम रसकदम मिठाई को मिलावटी पाए जाने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

Ranchi: उपभोक्ता की शिकायत पर जुर्माना

जांच के दौरान एक दुकान में मौजूद उपभोक्ता ने शिकायत की कि खरीदी गई मिठाई में कीड़ा पाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दुकानदार को चेतावनी दी और 10000 रुपये का जुर्माना लगाया।

Ranchi: कुल 40000 का लगा जुर्माना

मिलावटी पनीर और खोया बेचने पर तीन दुकानों को 30000 रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत पर एक दुकान को 10000 रुपये का जुर्माना लगाया।

Ranchi: त्योहारों में सतर्कता जरूरी

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि त्योहारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण कुछ दुकानदार मुनाफे के लालच में मिलावट करते हैं, जिससे आम लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ जाता है। विभाग की ओर से आगे भी इसी तरह की छापेमारी और सैंपलिंग जांच अभियान चलती रहेगी।

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...