बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल कर चुनावी दौड़ की शुरुआत की। महागठबंधन और NDA के बीच सियासी मुकाबला गरमाया।
लालू परिवार की विरासत और दो सिपाही : बिहार की राजनीति हमेशा ही रंगीन रही है, लेकिन लालू परिवार ने इसे कभी भी साधारण नहीं बनने दिया। परिवार की विरासत में दो सिपाही हैं—तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव।
तेजस्वी यादव – महागठबंधन का शेर, विधानसभा का आकांक्षी, मैदान में कदम रखते ही समर्थकों के जयकारों से गूँज उठते हैं। रैली हो या नामांकन, तेजस्वी का अंदाज साफ कहता है: “यह लालू का असली वारिस है।”
Key Highlights
तेजस्वी यादव ने अपनी नामांकन पर्ची दाखिल की, विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू।
बिहार के चुनावी मैदान में महागठबंधन और NDA की संभावित टक्कर।
तेजस्वी यादव के मंच पर आने से सियासी हलचल तेज।
विधानसभा चुनाव में युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित।
नामांकन दाखिल करते समय समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी।
लालू परिवार की विरासत और दो सिपाही:
तेज प्रताप यादव – कभी पार्टी विरोधी और परिवार विरोधी आरोपों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन बिहार की राजनीति में ड्रामा खत्म नहीं होता। तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी बनाई और आज विधानसभा पर्चा दाखिल कर दिए। यानी अब वह बन गए हैं “विद्रोही सिपाही”, जो परिवार की विरासत के साथ खेलते हुए मैदान में उतर आए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 केवल वोटों का मुकाबला नहीं, बल्कि एक परिवार का ड्रामा, दो सिपाहियों की शान और सोशल मीडिया का तमाशा भी है।
लालू परिवार की विरासत और दो सिपाही:
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप की पोस्ट देखते ही विपक्ष की नींद उ उड़ती है, जबकि तेजस्वी मैदान पर रणनीति बनाते हैं और जनता का दिल जीतते हैं। कभी-कभी लगता है, यह दोनों भाई-दोस्त नहीं, बल्कि राजनीति के दो अलग-अलग रंग हैं—एक गंभीर, दूसरा बिंदास।
लालू परिवार की विरासत और दो सिपाही :
अभी हाल ही में हुए नामांकन के बाद बिहार के चुनावी मौसम में हलचल और बढ़ गई है। तेजस्वी और तेज प्रताप – दोनों सिपाही, दोनों अलग अंदाज, और एक ही विरासत। जनता अब मतदाता होने के साथ-साथ नाटक और ड्रामे का लाइव ऑडियंस भी बन चुकी है।
तो अगर आप सोच रहे हैं कि बिहार की राजनीति सिर्फ घोषणाओं और रैलियों तक सीमित है, तो लालू परिवार और उनके दो सिपाही याद दिलाते हैं कि यहाँ परिवार, विरासत और सियासी ड्रामा हमेशा हवा में मंडराता रहता है।
Highlights



















