पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी 14 अक्टूबर को थोड़ी देर पहले दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों की घोषणा की है, कुल मिलाकर बीजेपी ने 83 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बीजेपी ने अलीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। मैथिली कल यानी 14 अक्टूबर को ही बीजेपी में शामिल हुई थीं।

मैथिली ठाकुर को अलीपुर, ज्ञानेंद्र ज्ञानू को टिकट कटा
आपको बता दें कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। बाढ़ से ज्ञानेंद्र ज्ञानू को टिकट कटा उनकी जगह डॉक्टर सियाराम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से प्रत्याशी बनाया गया है, जनसुराज से आए हैं। बनियापुर से केदार नाथ सिंह प्रत्याशी बने, बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के भाई हैं, राजद में थे। छपरा से सीएन गुप्ता का टिकट कटा, छोटी कुमारी प्रत्याशी बनीं। सोनपुर से विनय कुमार सिंह को फिर टिकट बीजेपी से यहां से विधायक रह चुके हैं, बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के समधी हैं। मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार नए प्रत्याशी बनाए गए, सुरेश शर्मा पिछली बार हार गए थे। अगिआंव में नया प्रत्याशी, महेश पासवान प्रत्याशी बने, भाजपा प्रत्याशी शिवेश कुमार 2020 में थे।


12 उम्मीदवारों की दूसरी BJP लिस्ट
1. मैथिली ठाकुर – अलीनगर
2. राम चंद्र प्रसाद – हायाघाट
3. रंजन कुमार – मुजफ्फरपुर
4. सुभाष सिंह – गोपलागंज
5. केदारनाथ सिंह – बनियापुर
6. छोटी कुमारी – छपरा
7. विनय कुमार सिंह – सोनपुर
8. बीरेंद्र कुमार – रोसड़ा (अजा)
9. डॉक्टर सियाराम सिंह – बाढ़
10. महेश पासवान -अगिआंव
11. राकेश ओझा – शाहपुर
12. पूर्व IPS आनंद मिश्रा – बक्सर
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 की सूची जारी
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights


