Advertisment

कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने बिहार को अपमानित किया, ये चुनाव हिसाब बराबर करने का है – मोहन यादव

गयाजी : बिहार में पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया आज खत्म हो गई है। गयाजी से बिहार सरकार के मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, जदयू नेत्री मनोरमा देवी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्रवधु दीपा मांझी ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया में एनडीए की तरफ से मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, गोवा के सीएम प्रमोद सांवत और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद गयाजी में बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया गया।

Goal 7 22Scope News

BJP विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, इसी के कारण देश में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र सुरक्षित है – मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसी के कारण देश में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र सुरक्षित है। एक तरफ चुनावों में भाजपा की अजेय यात्रा जारी हैं, वहीं दूसरी ओर भारत की विजय यात्रा भी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए गठबंधन के बलबूते ही बिहार का चहुंमुखी विकास संभव हो पाया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की तस्वीर बदली है। आज बिहार से पलायन में कमी आई है। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देशभर में किसी को बिहार के युवाओं की क्षमता-योग्यता पर कोई शक नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन गया टाउन सीट पर प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया। जनसभा को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी संबोधित किया।

डॉ. यादव ने गया टाउन से 9वीं बार चुनाव लड़ रहे भाजपा-एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार का नामांकन दाखिल कराया

भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गया टाउन से नौवीं बार चुनाव लड़ रहे भाजपा-एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार का नामांकन दाखिल कराया। गया के हरिदास सेमिनरी स्कूल प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस सहित संपूर्ण इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुआई में विपक्ष देश और बिहार के लोगों का अपमान कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी को भाषा का ज्ञान नहीं हैं। वे जहां भी (विदेश) जाते हैं, देश को अपमानित करते हैं। अब तो वह लोकतंत्र को भी कलंकित करने लगे हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट, भारतीय सेना तक पर विश्वास नहीं है। ये चुनाव एक-एक बात का हिसाब बराबर करने वाला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार को छोटा-मोटा राज्य कहते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार को छोटा-मोटा राज्य कहते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जब भी कोई गड़बड़ होती है तो बिहार कनेक्शन होता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बिहार के लोगों को गाली देती हैं। एनडीए समर्थक, इंडिया गठबंधन के चट्टे बट्टों की ईंट से ईंट बजा देंगे। बिहार में एनडीए सरकार के पक्ष में माहौल बना है। यह सौभाग्य है कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने का अवसर मिलता है। मेरा कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है। बदलते दौर में भारत को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली और पटना दोनों मजबूत चाहिए। दोनों मिलकर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।

यह भी देखें :

डॉ. यादव ने कहा- मध्य प्रदेश का बिहार और गयाजी से विशेष नाता है

डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश का बिहार और गयाजी से विशेष नाता है। मेरी कुल देवी बराह माता भी यहां हैं। लगभग 2200 साल पहले सम्राट अशोक उज्जैन से युवराज बनकर बिहार लौटे और यहां राजा बने। गया की जनता का प्रेम एक बार फिर एनडीए गठबंधन को मिलेगा। सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति जीवन में एक बार गयाजी अवश्य आने की इच्छा रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक विकास की धारा बह रही है। उज्जैन में भव्य महाकाल लोक बना, जहां एक साल में सात करोड़ लोग पहुंचने लगे हैं। गयाजी में भी भव्य लोक का निर्माण होना चाहिए। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दिव्य मंदिर बन चुका है। मथुरा में कृष्ण कन्हैया का भी भव्य मंदिर बनेगा।

यह भी पढ़े : मंत्री प्रेम कुमार के नामांकन में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बेलागंज से विश्वनाथ यादव ने भी भरा पर्चा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...

Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह : CM सम्राट चौधरी...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह: CM सम्राट चौधरी और कैबिनेट मंत्रियों ने सात अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पटना : बिहार की राजधानी...

शराबबंदी कानून को मंत्री शीला मंडल ने बताया बड़ा आंदोलन जैसा,...

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच नीतीश सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता...