भाजपा विधायक रणधीर सिंह के बिगड़े बोल- कहा इरफान अंसारी ने मां का दूध पिया है तो रुस जाकर युद्ध रुकवा दे

Ranchi– कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी ने यूक्रेन में भारतीय छात्रों के फंसे रहने पर चिंता व्यक्त करते

हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को चुनाव की चिंता है, जबकि वहां छात्रों की मौत हो रही है.

विधायक इरफान अंसारी ने छात्र नवीन की मौत पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री से तुरंत

हस्तक्षेप कर सभी छात्रों को बाहर निकालने का आग्रह किया.

इरफान अंसारी ने कहा कि मैं खुद भी एक डॉक्टर हूं , यूक्रेन से ही पास आउट हूं,

आज हमारे 30 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे है, उनकी तड़प कोई महसूस नहीं कर रहा.

सोशल मीडिया के माध्यम से बचाव के गुहार लगा रहे हैं. मैं खुद यूक्रेन जाकर अपने छात्रों को लाना चाहता हूं.

मेरे बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं. चार डिग्री टेम्प्रेचर में सड़कों पर भटक रहे हैं.

इंडियन एम्बेसी ने अपने हाथ खड़ा कर लिए हैं. अगर सरकार ने पहल नहीं की तो हमअपने बच्चों को खो देंगे.

जबकि सारस से भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने इरफान अंसारी पर पलटवार करते

हुए इरफान अंसारी ने यदि मां का दूध पीया है तो  रुस जाकर युद्ध को रुकवा दे,

प्रधानमंत्री ने सभी भारतीयो को सकुशल पूरे सम्माने के साथ बाहर निकालने का काम किया है.

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर यूपी चुनाव में

व्यस्त रह कर छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है, बंधु तिर्की ने कहा है कि

प्रधानमंत्री की पहली चिंता यूपी का चुनाव जीतना है, उनकी चिंता यूक्रेन  में

फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की होनी चाहिए थी.

इस मामले में कांग्रेस कोटे से मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि

यूपी का चुनाव प्रधानमंत्री के लिए सवोर्च्च प्राथमिकता है.

जबकि यह वक्त यूक्रेन में फंसे अपने छात्रों को निकालने का था.

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी छात्रों को यूक्रेन से निकालने की मांग करते

हुए इस मामले में जल्द कार्रवाई का आग्रह किया.

रिपोर्ट- प्रतीक

     

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...