Commercial Advertisment

Dhanbad: अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग तैयार, लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

Dhanbad: दीपावली ही नहीं छठ, शादी-ब्याह और अन्य शुभ अवसरों पर पटाखों और आतिशबाजी का चलन आम बात है। लेकिन कई बार थोड़ी सी लापरवाही इन खुशियों को हादसों में बदल देती है। आगजनी की घटनाएं, झुलसने जैसी स्थिति का कारण अक्सर सुरक्षा के प्रति लापरवाही होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस दिवाली में धनबाद अग्निशमन सेवा विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

Dhanbad: सावधानी बरतने की अपील

आज दीपावली में लोग बढ़चढ़कर पटाखे जलाएंगे। ऐसे में पटाखा जलाने के साथ-साथ सावधानी बरतनी भी उतनी ही जरुरी है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने धनबाद वासियों से अपील की है कि बच्चों को पटाखों से दूर रखें। पटाखे जलाते समय पास में पानी की बाल्टी और रेत जरूर रखें। जले हुए पटाखों को पानी या रेत में डालकर ही नष्ट करें। पटाखे जलाते वक्त चेहरा अलग रखें और दूर से आग लगाएं। दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें, ताकि उड़ते पटाखे घर में प्रवेश न कर सकें। सरकारी मान्यता प्राप्त व मानक ब्रांड के ही पटाखों का उपयोग करें। बच्चों की आतिशबाजी के दौरान अभिभावकों की निगरानी जरूरी है।

Dhanbad: अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति

लोग केवल खुले मैदान या खाली स्थान पर ही पटाखे जलाएं। घास-फूस के पास या झोपड़ी जैसे स्थानों के पास आतिशबाजी न करें। फुलझड़ी, रॉकेट जैसे पटाखों को शरीर से दूर रखें। सूती कपड़े पहनें, जूते और सुरक्षा चश्मा लगाएं। पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने धनबाद के गोल्फ ग्राउंड और तेतुल तल्ला मैदान में अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति दी है। स्टॉल धारकों को अग्निशमन विभाग द्वारा भी सभी जरुरी दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हर स्टॉल धारक ने नियमानुसार पानी, बालू और फायर एकजिटिंग उपकरण की व्यवस्था रखी है, जिससे आपात स्थिति में आग पर काबू पाया जा सके।

Dhanbad: अग्निशमन विभाग पूरी तरह तैयार

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए धनबाद अग्निशमन विभाग पूरी तरह से तैयार है। विभाग के पास पांच गाड़ियां हैं। हालांकि, पटाखे चलाने से पहले सावधानी भी बरती जाए।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...

Sardar Patel Jayanti: गिरिडीह में BJP का यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी...

 सरदार पटेल जयंती पर गिरिडीह में भाजपा ने यूनिटी मार्च निकाला। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा...