रांची में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 19 जून सुबह 8:30 बजे से 20 जून सुबह 8:30 बजे तक मूसलधार बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रशासन का कहना है कि बारिश के कारण यातायात बाधित हो सकता है, बिजली आपूर्ति में रुकावट आ सकती है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, कमजोर इमारतों और कच्ची सड़कों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है, जिससे जान-माल को खतरा हो सकता है।

प्रशासन ने जारी की सावधानी की सूची

रांची जिला प्रशासन ने लोगों से निम्न सावधानियां बरतने की अपील की है:

  • निचले इलाकों से दूर रहें और ऊंचे, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

  • अत्यधिक आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें।

  • जलभराव वाली सड़कों पर वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

  • बिजली उपकरणों का प्रयोग सतर्कता से करें और बिजली कट होने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

  • किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन या आपदा प्रबंधन टीम के निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन और मौसम विभाग की नजर पूरी स्थिति पर बनी हुई है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सरकारी सूचना स्रोतों पर भरोसा करें।

Saffrn

Trending News

Big Breaking: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर...

Dhanbad: बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत राजाबाड़ी रोड के ग्वाला पट्टी में एक मकान में आग लग गयी, आग इतना भयावह थी कि खड़की...

डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल, सदर अस्पताल में DM की छापेमारी से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी और लापरवाही का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। लगातार मिल...

AIIMS Deoghar में इस कोर्स की शुरु होगी पढ़ाई, अभ्यर्थियों के...

Deoghar: झारखंड के देवघर में AIIMS राज्य का पहला एम्स है। एम्स झारखंड में इलाज के साथ साथ पढ़ाई के लिए भी चर्चित है।...

PM मोदी से मिले CM सम्राट, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली : बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद आज यानी 21 अप्रैल को सम्राट चौधरी पटना से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अभी थोड़ी देर...

Breaking: CM Hemant ने CDPO अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कार्यक्रम...

Jharkhand: झारखंड में आज झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से चयनित और अनुशंसित 63 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को सीएम हेमंत सोरेन के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img