Advertisment

Jamtara: बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 12 मोटरसाइकिलें की बरामद, दो गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तर से फरार है।

Jamtara: SP की अगुवाई में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके तहत 19 अक्टूबर 2025 की शाम को पोसोई मोड़ और नारायणपुर रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Jamtara: संदिग्ध की गिरफ्तारी से खुला राज

करीब 15 मिनट की जांच में एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस को देखते ही पीछे बैठा युवक खेत की ओर भाग निकला, लेकिन चालक को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने खुद को मकसूद अंसारी उर्फ बहिरा उर्फ मधुलिया, निवासी दिघारी, थाना नारायणपुर बताया।

Jamtara: 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस पूछताछ में मकसूद ने कबूल किया कि वह चोरी की बाइकें उपरभीठरा करमाटांड़ के सहाबुद्दीन अंसारी और सुकटुडीह के बकरीद मियां को बेचता है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी अभियान चलाया और 12 चोरी की बाइकें बरामद कीं। वहीं जैनुल अंसारी उर्फ नचनिया और बकरीद मियां फरार है। दोनों की तलाश की जा रही है।

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...