संजय झा का राहुल गांधी और महागठबंधन पर बड़ा हमला, बोले- हर मामले में महागठबंधन से एनडीए आगे है

संजय झा का राहुल गांधी और महागठबंधन पर बड़ा हमला , बोले- हर मामले में महागठबंधन से एनडीए आगे है

पटना : जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पॉलिटिकल टूरिस्ट है आते हैं और चुनाव के समय में घूम कर चले जाते हैं। वहीं राहुल गांधी के वोट अधिकार और वोट चोरी वाले बयान पर कहा अब इसका वे जिक्र नहीं करते हैं। उनको मालूम है कि अब ये मुद्दा खत्म हो चुका है।

DIARCH Group 22Scope News

महागठबंधन में सीट बंटबारे पर कसा तंज

वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मचे विवाद पर कहा कि देख लीजिए पांच पार्टी एक जगह रहकर भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं तो 14 करोड़ जनसंख्या वाली बिहार की जनता को क्या संभालेंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा इन लोगों के बीच स्थित क्या है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का वीडियो ऑडियो वायरल हुआ देख लीजिए क्या हालत है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की हालत है तो समझिए उनके पार्टी में स्थिति क्या है।

SJHA 1 22Scope News

आज से मुख्यमंत्री की चुनावी सभा

उन्होंने कहा कि आज से मुख्यमंत्री विधिवत चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। हमलोग पूरी तरह से एडवांटेज में है, हर मामले में महागठबंधन से आगे हैं। महागठबंधन को पता है कि होना क्या है। इसलिए वह लोग अपना टाइम पास कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :  पूर्णियां सासद पप्पू यादव का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया खुला ऑफर

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...