झारखंड पुलिस के जवान ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP)-2 के एक जवान ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवपूजन रजवार के रूप में हुई है, जो झारखंड सशस्त्र पुलिस द्वितीय बटालियन में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुई घटनाः

जान के अनुसार जवान शिवपूजन रजवार ने गुरुवार देर रात अपने क्वार्टर में फांसी लगा ली। सुबह साथी जवानों ने जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर जवान का शव फंदे से लटकता मिला।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहींः

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कमरे से कुछ निजी दस्तावेज और सामान जब्त किए हैं, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के व्यक्तिगत जीवन, मानसिक स्थिति और ड्यूटी से संबंधित दबाव के पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम शुरू की जांचः

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। कमरे की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

परिवार को दी गई सूचनाः

पुलिस ने मृतक जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार पुलिस विभाग की देखरेख में किया जाएगा।

 

Saffrn

Trending News

Fuel Demand Report: झारखंड में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की खपत, पांच महीनों...

झारखंड में जनवरी से मई 2026 के दौरान पेट्रोल और डीजल की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मई तक पेट्रोल की मांग...

ACB Court Verdict: 500 रुपये घूस लेने वाले पूर्व पंचायत सेवक...

गुमला के पूर्व पंचायत सेवक को 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। 20 साल...

JPSC Eligibility Test 2024: रांची में 14 जून को होगी परीक्षा,...

झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से...

Holding Tax Collection: रांची नगर निगम ने जुटाए 32 करोड़ रुपये,...

रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 32 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स की वसूली की है। 30 जून तक भुगतान करने...

Ranchi Howrah Special Train: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए...

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा को देखते हुए रांची और हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 13 और 14 जून को होगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img