Jamshedpur: कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा जयपुर से गिरफ्तार, कई मामलों का था मास्टरमाइंड

Jamshedpur: शहर में दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जमशेदपुर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और हत्या व हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाईः

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रिंकू सेठ जयपुर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1), पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 19 अक्टूबर 2025 को जयपुर के हरदासवाली, वार्ड संख्या 03, अमरपूरा रोड से आरोपी को दबोच लिया।

कई जघन्य मामलों का मास्टरमाइंडः

पुलिस ने बताया कि सौरभ शर्मा 2024 में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी और हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। 1 फरवरी 2024 को पाण्डेय घाट चौधरी होटल के पास गोलीबारी में टकलू लोहार की मौत हो गई थी जबकि बानेश्वर नामता उर्फ मानस गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस समय पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन रिंकू सेठ फरार हो गया था।

फरारी के दौरान उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर कई अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया, जिनमें मानगो थाना क्षेत्र के बैकुंठ नगर में राजा सिंह की हत्या और बोड़ाम थाना क्षेत्र में अंशु ओझा पर हमला शामिल है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह अमरनाथ सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है और जेल से छूटने के बाद गिरोह को पुनः सक्रिय करने में जुटा था।

मैसेजिंग ऐप्स से करता था वसूलीः

वह मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से संपर्क में रहकर जमीन कारोबारियों से वसूली भी कर रहा था। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिये उसके मूवमेंट को ट्रैक किया और जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। सौरभ शर्मा पर सीतारामडेरा, बिरसानगर, परसुडीह और बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, छिनतई और फायरिंग जैसे गंभीर अपराधों में उसकी संलिप्तता रही है।

रिपोर्टः लाला जबीन

Saffrn

Trending News

New Financial Year Update: नया वित्त वर्ष शुरू, टैक्स, बैंकिंग, टोल...

 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष लागू, टैक्स, टोल, पैन कार्ड, रेलवे और फ्लाइट सेवाओं में कई बड़े बदलाव, जानें आपके ऊपर क्या असर...

 Land Mutation Crisis: एकड़-डिसमिल विवाद में फंसा म्यूटेशन, हजारों खरीदार परेशान

झारखंड में जमीन म्यूटेशन की प्रक्रिया में गड़बड़ी, एकड़-डिसमिल अंतर से आवेदन रद्द, खरीदारों को लोन और योजनाओं में हो रही दिक्कत।Land Mutation Crisis...

Jharkhand Teacher Recruitment: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC को 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के नाम की अनुशंसा और नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया।Jharkhand Teacher Recruitment रांची:...

Jharkhand Politics: महागठबंधन में बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए...

 झारखंड में महागठबंधन में खींचतान तेज, कांग्रेस ने खनन माफिया और प्रशासन पर लगाए आरोप, राज्यसभा चुनाव पर भी असर की आशंका।Jharkhand Politics रांची:...

Border Security: बंगाल चुनाव से पहले हाई अलर्ट, 52 हाईटेक चेकपोस्ट...

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड बॉर्डर पर सख्ती, 52 हाईटेक चेकपोस्ट सक्रिय, शराब और नकदी की तस्करी रोकने के लिए कड़ी निगरानी।Border...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img