28 अक्टूबर को महागठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र !

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बिहार महागठबंधन से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन 28 अक्टूबर को पटना में संयुक्त घोषणापत्र जारी कर सकता है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहले चरण के मतदान से पहले और उसके बाद दूसरे चरण की सीटों के लिए संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी छठ पूजा के बाद 28 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे।

Goal 7 22Scope News

बिहार में महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी होंगे CM फेस का चेहरा – अशोक गहलोत

आपको बता दें कि आज सुबह 11 बजे पटना में बिहार महागठबंधन की साझा प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम अशोक गहलोत, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और सीपाआई के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित गठबंधन के तमाम साथी मौजूद रहे। अशोक गहलोत ने मीडिया को बताते हुए कहा कि बिहार में सीएम फेस का चेहरा तेजस्वी यादव होंगे।

यह भी देखें :

बिहार बनाने के लिए एकजुट हुए हैं – तेजस्वी

वहीं तेजस्वी यादव ने अशोक गहलोत को अपना अभिभावक बताते हुए अपना संबोधन शुरू किया। महागठबंधन के नेताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हमसे ज्यादा आप सबको इंतजार था कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि हम महागठबंधन के लोग सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि बिहार बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। साथ ही तेजस्वी ने इस अवसर पर महागठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया और जनता की उम्मीद पर खरा उतरने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़े : Breaking News : तेजस्वी मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी बनेंगे महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत का ऐलान

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...