चुनाव आयोग ने कर ली 5 राज्यों में SIR करवाने की तैयारी, लिस्ट में बंगाल भी शामिल

दिल्ली : बिहार के बाद अब देश के पांच प्रमुख राज्यों असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयुक्तों ने व्यापक तैयारियां शुरु कर दी हैं। आयोग ने नई दिल्ली में आयोजित सीईओ और डीईओ की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में एसआईआर की सभी बारीकियों और इसकी जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की। इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने की और सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित राज्यों के चुनाव अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई।

DIARCH Group 22Scope News

चुनाव वाले राज्यों में होगा SIR

इस बैठक में केंद्रीय चुनाव आयुक्तों ने इन पांचों राज्यों के अधिकारियों के साथ अलग से बातचीत की जहां अगले साल अप्रैल और मई महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। वैसे तो इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी, समावेशी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर था, जिससे कि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से सम्पन्न हो सके। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित करें। साथ ही बीएलओ, ईआरओ, डीईओ और एईआरओ जैसी व्यवस्थात्मक इकाइयों का समुचित गठन और प्रशिक्षण भी प्रमुख चिंता बिंदु रहा।

डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर फोकस

चुनाव आयोग ने डिजिटल माध्यमों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल, मतदाता जागरूकता और शिकायत निवारण के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में महत्वपूर्ण यह भी रहा कि इन चुनावी राज्यों के अधिकारियों की तैयारियों की अलग से समीक्षा करने के पीछे, राज्यों में समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची तैयार करना और निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुनिश्चित करना आयोग की शीर्ष प्राथमिकता रही। बैठक के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया गया कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के दौरान संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों का पूरी तरह पालन किया जाएगा, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का उल्लंघन न हो।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार में SIR के बाद वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...