चुनाव आयोग ने छः राज्यों के गृह सचिव को हटाया, राज्यों को…

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने छः राज्यों के गृह सचिव को हटा दिया है। छः राज्यों में बिहार भी शामिल है। बिहार के साथ ही चुनाव आयोग ने झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के गृह सचिव को भी हटा दिया है।

चुनाव आयोग के अनुसार उसने राज्यों में निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने के लिए इन छः राज्यों के गृह सचिव को पद से हटाया है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को भी हटा दिया है। चुनाव आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि जो अधिकारी अपने गृह जिला में हैं या फिर अपने कार्यक्षेत्र में तीन वर्ष पूरा कर चुके हैं उनका भी स्थानांतरण किया जाए।

Breaking: लोकसभा चुनाव का ऐलान, 7 चरणों में होगी वोटिंग, रिजल्ट 4 जून को

दिल्ली : बड़ी खबर सियासत से आ रही है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश में आम चुनाव सात चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा।  इसका रिजल्ट 4 जून को आएगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 8 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें राहुल गांधी समेत 39 उम्मीदवारों का नाम था। इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।Read further

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...