चैनपुर में 2 मंत्रियों के बीच कड़ी टक्कर, छोटे प्रत्याशी भी ठोंक रहे जीत का दावा

चैनपुर में 2 मंत्रियों के बीच कड़ी टक्कर, छोटे प्रत्याशी भी ठोंक रहे जीत का दावा

कैमूर : बिहार विधानसभा चुनाव में चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। क्योंकि यहां दो मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। इसको लेकर सरगर्मी बढ़ गई है और तैयारी अपने चरम पर है। बड़ी पार्टियों के साथ-साथ छोटी पार्टियों के प्रत्याशी भी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

2 पूर्व मंत्रियों के बीच है टक्कर

एक ओर हैं पूर्व मंत्री बृज किशोर बिंद, जो लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार राजद के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर हैं पूर्व मंत्री जमा खान जो पहली बार विधायक चुने गए थे और अब पार्टी बदलकर एनडीए से प्रत्याशी बने हैं तथा बिहार सरकार में मंत्री भी हैं।

कुल 22 प्रत्याशी है मैदान में

इस बार कुल 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सभी अपने को जनता की पहली पसंद बता रहे हैं। इसी बीच जागरूक जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील शर्मा ने भी बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि चैनपुर की जनता अब बदलाव चाहती है।

3-3 मंत्रियों के रहते बुनियादी सुविधाओं से वंचित है क्षेत्र

आपको बता दें कि पहाड़ी क्षेत्र के 108 गांव आज भी पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सुनील शर्मा का कहना है कि चैनपुर विधानसभा ने तीन-तीन विधायकों को मंत्री बनाया, लेकिन विकास अब तक नहीं हुआ। इस बार जनता हमें एक मौका दे, फिर देखिए विकास की बयार कैसे बहती है।

ये भी पढ़े :  चैनपुर में गुंजा स्कूल नहीं तो वोट नहीं का नारा , ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लगाया बैनर

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों और छठ महापर्व...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार ने...

 India A Team: शिखर मोहन का India A टीम में चयन,...

 रांची के क्रिकेटर शिखर मोहन का India A टीम में चयन हुआ है। न्यूजीलैंड दौरे पर बहुदिवसीय मैचों में खेलेंगे, झारखंड के खेल जगत...

Bihar Jeevika Honey Business: मधुमक्खी पालन से जीविका दीदियों ने खड़ा...

Bihar Jeevika Honey Business: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। बिहार...