Advertisment

Jamtara: साइबर क्राइम पर पुलिस का एक्शन, जंगल से पांच साइबर ठग गिरफ्तार, ऐसे बनाता था शिकार

Jamtara: जिले में पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिपराटांड जंगल से पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की टीम ने की।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के नाम सिराज अंसारी, साहबुद्दीन अंसारी, असलम अंसारी, तौसिब अंसारी और मोहम्मद समीर हैं। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

Jamtara: कैसे करते थे ठगी का खेल

जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लोगों को कॉल कर कहता था, “आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है, नया कार्ड लेना होगा।” इसके बाद वे पीड़ितों के मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर बैंक खातों से पैसे उड़ाने का काम करते थे।

Jamtara: नेटवर्क फैला था तीन राज्यों में

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। इनमें से दो आरोपी पहले से ही कई साइबर ठगी मामलों में नामजद हैं।

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...