Advertisement
Advertisement

Palamu: हसन अली हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Palamu: पुलिस ने हसन अली की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज निवासी हसन अली की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इजहार खान, सद्दाम अंसारी और एक अन्य शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की है।

Palamu: कैसे हुई हत्या

जानकारी के अनुसार, हसन अली को उनके ही रिश्तेदार इजहार खान और साथी सद्दाम अंसारी ने मोटरसाइकिल पर बैठाकर कुछ दूरी ले जाकर पिस्तौल से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश में थे, लेकिन पलामू पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

Palamu: सुपारी किलिंग का खुलासा

जांच में पता चला है कि हसन अली की हत्या पांच लाख रुपये की सुपारी पर कराई गई थी। आरोपियों को ढाई लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए गए थे, जबकि बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात तय हुई थी। बताया जा रहा है कि हसन अली की कई दिनों से रेकी की जा रही थी।

Palamu: पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस वार्ता

पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि हत्या में शामिल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस केस का मास्टरमाइंड अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...

Jharkhand News: आदिवासी नेत्री Nisha Bhagat की रांची में लगेगी प्रतिमा,...

 आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत के मामले में आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है। सीबीआई जांच और...

Jharkhand Weather: झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक Weather Alert,...

 झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक मौसम में बदलाव होगा। साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा समेत सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। तापमान...