शाह का मुंगेर में लालू यादव पर हमला, कहा- उनके समय में बिहार से उद्योग चले गए व राज्य पिछड़ा बन गया

मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया के बाद मुंगेर पहुंचे हैं और वह नौवागढ़ी उच्च विद्यालय में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वह एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में यह जनसभा कर रहे हैं। अपनी सभा के दौरान महागठबंधन पर निशाना साध रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि लालू यादव के शासन में हत्या, डकैती, फिरौती, अपहरण और नरसंहार जैसी घटनाएं रोज की बातें थीं। उनके समय में बिहार से उद्योग चले गए और राज्य पिछड़ा बन गया। वहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने जंगलराज को खत्म किया, परिवारवाद को खत्म किया और सबसे महत्वपूर्ण, बिहार को नक्सलवाद से मुक्त किया।

DIARCH Group 22Scope News

लालू-राबड़ी की सरकार ने अनेक सालों तक जंगलराज चलाया – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि आने वाली छह तारीख को बिहार में पहले चरण का मतदान होने वाला है। बिहार का ये चुनाव यहां जंगलराज को फिर से न आने देने के लिए है। लालू-राबड़ी की सरकार ने अनेक सालों तक जंगलराज चलाया। हत्याएं, फिरौती, अपहरण, जघन्य नरसंहार और एक प्रकार से हमारे हरे-भरे बिहार को तहस-नहस कर दिया था।

2005 में बिहार की महान जनता ने लालू-राबड़ी की विदाई कर दी। तब से नीतीश बाबू के नेतृत्व में और 11 साल से नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। लालू-राबड़ी वापस आए, तो फिर से जंगलराज वापस आ जाएगा। और नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू आए तो हमारा बिहार फिर से विकसित बिहार की दिशा में आगे बढ़ जाएगा।

Amit Shah Munger 1 22Scope News

शाह ने कहा- दूसरी ओर, महागठबंधन में टिकट के मामले पर ही लठमार हो गई

शाह ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ एनडीए के पांच दल, पांच पांडवों की तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन में टिकट के मामले पर ही लठमार हो गई। इनका न नेता है, न नीयत है और न नेतृत्व है। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। 20 साल में एनडीए की नीति स्पष्ट रही है।

स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई, टाइम पर दवाई, खेत में सिंचाई और हर घर में पीने के पानी की सप्लाई, एनडीए ने सुनिश्चित की है। मुंगेर की ये धरती भी प्रभु श्रीराम से जुड़ी हुई है। हमने मुंगेर को रामायण सर्किट से जोड़ना तय कर लिया है।

यह भी देखें :

550 साल से रामलला टेंट में रह रहे थे – गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कहा कि 550 साल से रामलला टेंट में रह रहे थे। कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता, लालू सबने इकट्ठा होकर मंदिर का विरोध किया। बिहार वालों, 2019 में आपने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाया। मोदी ने अयोध्या में भूमिपूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया। अयोध्या में तो राम मंदिर बना ही बना। अब यहां सीतामढ़ी में भी 850 करोड़ के खर्च से मां सीता का भी भव्य मंदिर बन रहा है। मोदी ने बिहार के गरीब और युवा की चिंता की है।

जबकि लालू यादव को चिंता है, अपने लाल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की और सोनिया गांधी को चिंता है, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की। जो लोग अपने बेटे-बेटी को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनाना चाहते हों, वो लोग बिहार के युवाओं का भला नहीं कर सकते। आप सभी को छह तारीख को बिहार के भविष्य का निर्णय करना है। यहां चार में से दो प्रत्याशी भाजपा के और दो प्रत्याशी जदयू के लड़ रहे हैं। आप सभी को कमल और तीर का बटन दबाना है और दो तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनानी है।

Amit Shah Munger 2 22Scope News

यह भी पढ़े : खगड़िया में शाह ने कहा- छठ पूजा की ढेरों बधाई, हमारा बिहार हमेशा जंगलराज से मुक्त रहे

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...