Dhanbad: कुड़मी समाज का फिर से शुरू होगा आंदोलन, 2 नवंबर से महारैली की शुरुआत

Dhanbad: कुड़मी समाज की ओर से बृहत झारखंड कुड़मी समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंटू महतो ने की। समाज को एसटी में शामिल करने तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 2 नवंबर को धनबाद में महारैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मंटू महतो ने कहा कि धनबाद में 2 नवंबर को सभा और रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें लाखों में कुड़मी जनजाति समाज के लोग जुटेंगे।

Dhanbad: 2 नवंबर से कुड़मी समाज की महारैली की शुरुआत

रैली झारखंड के सभी जिलों में आयोजित होगी। अंतिम में 11 नवंबर को रांची में बृहद रैली होगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आदिवासी समाज से नहीं है। हम तो अपनी मांग कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक दल के लोग आदिवासी समाज को भड़काने में लगे हैं। लेकिन ये लड़ाई हमारी जारी रहेगी और एसटी का दर्ज लेकर रहेंगे। वहीं महिला वक्ता पुष्पा महतो ने कहा कि धनबाद में 2 नवंबर को होने वाली रेली में लाखों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग भाग लेंगे, इसके लिए प्रचार प्रसार भी करेंगे। हम एसटी का दर्ज लेकर रहेंगे।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...