चुनाव में प्रचार को धार देंगे अखिलेश और डिंपल, महागठबंधन प्रत्याशी के लिए मांगेगे वोट

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बनाम इंडिया गठबंधन की चुनावी लड़ाई अब बेहद दिलचस्प होने जा रही हैं। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं। वहीं समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव भी बिहार चुनाव प्रचार को धार देने बिहार पहुंच रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

अखिलेश यादव पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए 3 नवंबर को बिहार पहुंच रहे हैं

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए तीन नवंबर को बिहार पहुंच रहे हैं। इस दौरान वो बिहार के सिवान और कैमूर जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का प्रचार करने बिहार जाएंगे। अखिलेश यादव तीन नवंबर को बिहार में दो चुनावी सभा करेंगे। पहली सभा दोपहर एक बजे सिवान जिले की रघुनाथपुर सीट पर राजद के ओसामा शहाब के लिए होगी। शहाबुद्दीन के बेटे हैं ओसामा शहाब। दूसरी सभा दोपहर 2.40 पर कैमूर जिले की भभुवा में होगी, जहां अखिलेश यादव कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार अजीत सिंह के लिए वोट मांगेंगे।

बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव भी चुनाव प्रचार के लिए आ सकती है। अखिलेश यादव तीन दिन तक बिहार दौरे पर रह सकते हैं। इसके अलावा वो दो और तीन नवंबर को भी इन जिलों में अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं कर सकते हैं। इंडिया गठबंधन के समर्थन में उनकी बड़ी-बड़ी जनसभाएं और रोड शो करने का प्लान है। समाजवादी पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में अखिलेश यादव, डिंपल यादव के अलावा सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान, अफजाल अंसारी, इकरा हसन, प्रिया सरोज और सांसद राजीव राय समेत 20 अन्य बड़े चेहरे शामिल हैं।

यह भी पढ़े : महागठबंधन आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र, कर सकता है बड़ा वादा

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...