Advertisment

गायघाट की रैली में नीतीश का महागठबंधन पर हमला, कहा- नौकरी व रोजगार को लेकर कर रहे भ्रामक घोषणाएं

गायघाट : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। सीएम नीतीश आज यानी 28 अक्टूबर को गायघाट विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गायघाट के विकास और बिहार के समग्र विकास के लिए मजबूत एनडीए सरकार बनाने का आह्वान किया। साथ ही महागठबंधन व लालू यादव और तेजस्वी यादव सहित राजद परिवार पर जमकर निशाना साधा।

Goal 7 22Scope News

महागठबंधन के घोषणापत्र पर CM नीतीश की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘आजकल कुछ लोग…’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन के घोषणापत्र में किए वादों पर निशाना साधा। सीएम ने राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब 15 साल तक राज्य में उनकी सरकार थी तो उन्होंने युवाओं के हित में कोई काम नहीं किया और राज्य के खजाने को लूटने में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि आज कल कुछ लोग युवाओं को बरगलाने के लिए सरकारी नौकरी और रोजगार को लेकर भ्रामक घोषणाएं कर रहे हैं।

हमलोग जो कहते हैं, पूरा करते हैं – CM नीतीश

सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि मेरा अनुरोध है कि आप किसी भ्रम में नहीं रहें। हमारी सरकार ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिए। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं। सीएम ने कहा कि साल 2005 के पहले पलायन बिहार की नियति बन गई थी। बिहार के युवाओं को दूसरे राज्यों में रोजगार खोजना पड़ता था। युवाओं को बिहारी के नाम पर ‘अपमान’ झेलना पड़ता था।

Nitish Gaighat 1 1 22Scope News

2005 से पहले भर्ती न के बराबर निकलती थी – नीतीश कुमार

इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले नौकरियों के लिए भर्ती न के बराबर निकलती थी। अगर निकलती भी थीं तो नौकरी का सौदा हो जाता था। 2005 से पहले सरकारी कर्मियों का बुरा हाल था, ना काम करने का माहौल था, ना सुविधाएं थी और हर महीने वेतन और पेंशन भी नहीं मिलती थी।

सबसे पहले हमने शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया – CM

नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में जब हमलोगों की सरकार बनी, तो सबसे पहले हमने शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया। युवाओं के लिए रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण का इंतजाम किया गया। अब हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक की पढ़ाई हो रही है। राज्य में अनेक संस्थानों की स्थापना की गई है जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान भी शामिल हैं। यहां के छात्रों को अब मजबूरी में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि अन्य राज्यों से छात्र यहां आकर पढ़ाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : ‘झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय के वातावरण का निर्माण करना महागठबंधन की कार्यप्रणाली’

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...