रविशंकर प्रसाद ने कहा- महागठबंधन का घोषणा पत्र खोखले दावे का पुलिंदा

पटना : भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन के जारी संयुक्त घोषणा पत्र को खोखले दावे का पुलिंदा बताते हुए कहा कि इसको बनाने वाले भी जानते हैं कि उनकी सरकार तो बनने वाली नहीं है, इसलिए दावे करने में क्या बुराई है? ‎‎पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह घोषणा पत्र संयुक्त नहीं, तेजस्वी यादव का प्रण है। ‎उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र बिहार की जनता को ऐसे लोकलुभावन तस्वीर पेश करता है जिसमें न कोई रंग है न बदलाव का कोई संकल्प है। बिहार की जनता भी समझती है।

DIARCH Group 22Scope News

घोषणा पत्र में अपराध पर तो जीरो टॉलरेंस है लेकिन भ्रष्टाचार पर नहीं है – रविशंकर प्रसाद

‎उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में अपराध पर तो जीरो टॉलरेंस है लेकिन भ्रष्टाचार पर नहीं है। स्वाभाविक है कि अगर ऐसा दावा किया जाता तो बात बहुत आगे तक जाएगी। दरअसल, जो नया विजन देने का दावा कर रहे हैं, वे 420 के आरोपी हैं। राजद भ्रष्टाचार की पाठशाला है और यही उनका अतीत है, वर्तमान है और भविष्य भी होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस को लेकर कहा कि उन्हें यह भी कहना चाहिए था कि अब मुख्यमंत्री आवास से अपराधियों से बात नहीं होगी। राजद के गुंडे जो जमीन छीनते हैं वह नहीं करेंगे। अपराध के शक की सुई जहां जाएगी, कार्रवाई करेंगे। ‎उन्होंने कहा कि यह खोखले दावे हैं। ठेकुआ को राजनीति में घसीटने को लेकर भी उन्होंने तेजस्वी यादव की आलोचना की। उन्होंने कहा कि छठ को राजनीति में मत लाइए।

BJP के नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा- यह न राहुल गांधी का प्रण है, न महागठबंधन का प्रण है

‎भाजपा के नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह न राहुल गांधी का प्रण है, न महागठबंधन का प्रण है। उन्होंने विवाह का उदाहरण देते हुए कहा कि विवाह के पहले हमलोग संबंधित परिवार का अतीत जानना चाहते हैं, उसी तरह राजद के भी अतीत तो हमलोग पूछेंगे। राजद के शासनकाल में बिहार का क्या हाल हुआ था, वह देश जानता है। ‎तेजस्वी यादव के विकास के कार्य करने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि जो काम हुआ, वह नीतीश सरकार ने किया और आपके भ्रष्टाचार के कारण ही वे आपसे अलग हुए। ‎महागठबंधन के एनडीए के विजन पूछे जाने पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारा विजन हमारा काम है। हमारी सड़कें हैं, आठ वंदे भारत हैं। पटना में मेट्रो है। गांव में भी बिजली है। एनडीए का काम बोलता है। ‎उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज दो थे, आज 38 हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज 13 थे, आज 46 हैं। आईटीआई सिर्फ 23 थे, अब 152 हैं। महिलाओं की साक्षरता दर 2001 में 47 प्रतिशत थी, आज 79 प्रतिशत हो गई।

NDA का काम जमीन पर उतरा है, आगे और बढ़ेगा – सांसद रविशंकर प्रसाद

‎सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एनडीए का काम जमीन पर उतरा है, आगे और बढ़ेगा। भ्रष्टाचार पर खुलकर बोलने से तेजस्वी यादव डरते हैं। उपनिवेश बनाने को लेकर भाजपा नेता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 20 साल से एनडीए के नेता हैं और रहेंगे। पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार के विकास के लिए संकल्प लगा चुकी है। ‎इस प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी और एमएलसी संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : गायघाट की रैली में नीतीश कुमार का महागठबंधन पर हमला, कहा- नौकरी व रोजगार को लेकर कर रहे भ्रामक घोषणाएं…

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...