सम्राट ने कहा- लालू को अब RJD वाले भी मानने लगे विलेन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महागठबंधन ने जो चुनाव घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) जारी किया। उसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को ही गायब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तो लालू यादव को पहले ही विलेन मान चुकी है, अब राजद वाले भी उन्हें विलेन मानने लगे हैं।

Goal 7 22Scope News

इस बार विधानसभा चुनाव में एक तरफ विनाश है और दूसरी तरफ विकास है – सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में एक तरफ विनाश है और दूसरी तरफ विकास है। एक तरफ जंगलराज है तो दूसरी तरफ सुशासन है। चौधरी बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर में एनडीए प्रत्याशी कुंदन सिंह (भाजपा) और खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के मारड़ में बब्लू मंडल जेडीयू समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर महागठबंधन में परिवारवाद हावी है, वहीं दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड ने एक साधारण कार्यकर्ता बब्लू मंडल को प्रत्याशी बनाकर यह साबित किया है कि एनडीए में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा- बब्लू मंडल को PM, CM, चिराग, मांझी और उपेंद्र का आशीर्वाद प्राप्त है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बब्लू मंडल जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का आशीर्वाद प्राप्त है। चौधरी ने कहा-एनडीए शासन में ना हिंदू देखा गया, ना मुसलमान बस इंसान देखा गया। मोदी और नीतीश के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम हुआ। चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बिहार में विकास की नई इबारत लिखी है। करीब एक करोड़ लोगों को पक्का मकान मिला, गांवों में 20 घंटे से ज्यादा बिजली मिल रही है। पहले बागमती, गंडक और कोसी में पुल बनने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह सब संभव हुआ।

Samrat Chaudhary 1 1 22Scope News

2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी – डिप्टी CM

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सब बदहाल थे। उस समय अपहरण उद्योग फल-फूल रहा था। महिलाएं शाम पांच बजे के बाद घर से निकलने से डरती थीं, लेकिन नीतीश कुमार के सुशासन ने बिहार का चेहरा बदल दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने साइकिल और पोशाक योजना से बेटियों को स्कूल तक पहुंचाया, पढ़ाई के अवसर दिए और उन्हें सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त किया। पंचायत चुनाव में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला। अब सरकार एक करोड़ 41 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए की पहली किस्त देकर उन्हें स्वावलंबी बना रही है।

यह भी देखें :

कांग्रेस और लालू यादव ने मिलकर 55 सालों तक बिहार को लूटा – सम्राट

उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और लालू यादव ने मिलकर 55 सालों तक बिहार को लूटा। कांग्रेस ने गरीबों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को गाली दी थी। बिहार अगर पिछड़ा है तो इसका कारण कांग्रेस और राजद हैं। चौधरी ने कहा कि आज बिहार में हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज खुल चुके हैं। पहले जहां बच्चे लाखों रुपए खर्च कर पढ़ाई करने बाहर जाते थे, वहीं अब बिहार में सिर्फ 10 रुपए की फीस पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

Samrat Chaudhary 2 1 22Scope News

‘NDA सरकार का लक्ष्य अगले 5 सालों में एक करोड़ लोगों को रोजगार और सरकारी नौकरी देने का है’

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य अगले पांच सालों में एक करोड़ लोगों को रोजगार और सरकारी नौकरी देने का है। बिहार अब विकास की पटरी पर दौड़ रहा है। सम्राट चौधरी ने अपने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के असरगंज में एक रोडशो भी किया। रोडशो में उमड़ी भीड़ का संदेश साफ था कि रफ्तार पकड़ चुका है बिहार है और इस विकास को और गति देने के लिए प्रदेश की जनता 200 से अधिक सीटों पर एनडीए को जीत दिलाकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़े : नवल किशोर यादव ने कहा- महागठबंधन के लोग ‘स्वर्ग में सीढ़ी’ लगाकर बिहार के लोगों को ‘स्वर्गीय’ बनाना चाहते हैं…

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...