Advertisment

भाषा विवाद : जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम बोले- पहले माटी फिर पार्टी, राजभवन पहुंचे आंदोलनकारियों के समर्थन में

भाषा विवाद : जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम बोले- पहले माटी फिर पार्टी, राजभवन पहुंचे आंदोलनकारियों के समर्थन में

रांची : भाषा विवाद : जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम बोले- पहले माटी फिर पार्टी- भाषा विवाद को लेकर

जारी आंदोलन के बीच जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि पहले माटी फिर पार्टी.

उक्त बातें आंदोलनकारी के समर्थन में राजभवन पहुंचे गीताश्री उंराव और लोबिन हेम्ब्रम ने कही.

जेएमएम विधायक अनशन तुड़वाने राजभवन पहुंचे थे. इस बीच आंदोलनकारियों ने अनशन तोड़ने से इंकार कर दिया.

इस दौरान लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि सोमवार को विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और सीएम हेमंत सोरेन से मांग करेंगे कि स्थानीय नीति को स्पष्ट करें.

गौरतलब है कि झारखंड के कई जिलों में भोजपुरी, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा के दर्जे की घोषणा को लेकर हेमंत सरकार का विरोध निरंतर जारी है. इस विरोध को प्रदेश भर में झारखंडी भाषा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन का शक्ल दे दिया गया है. वहीं झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी कई सभाओं में सरकार के इस फैसले को वापस लेने और जिला स्तरीय नियुक्तियों में अंगिका, भोजपुरी, मगही और उर्दू को शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं.

आंदोलनकारी सरकार और विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए इससे पहले मंत्री, विधायक, सांसद समेत तमाम जनप्रतिनिधियों के आवास का घेराव भी कर चुकें हैं. वे लोग झारखंड के हित में भोजपुरी, मगही और अंगिका के विरोध की बात कर रहे हैं. धनबाद पहुंचे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने सवालों का जवाब भोजपुरी में देकर ये जाहिर कर दिया की सरकार भोजपुरी समेत तीनों बिहारी भाषाओं पर लिए गए अपने फैसले पर अडिग है.

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी, मगही, अंगिका व मैथिली मंच की ओर से झारखंड बंद, कई लोग हिरासत में

बीजेपी सांसद को सबक सीखाने के लिए कांग्रेस विधायक ने रिक्शावाले से कराया पुल का उद्घाटन

रिपोर्ट: मदन सिंह

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...