Advertisment

मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर दो लाख की चोरी

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

नवादा : हिसुआ थानाक्षेत्र अन्तर्गत गया रोड एनएच 82 के किनारे एक मोबाईल दुकान में शुक्रवार को चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। बता दें कि चोरों ने मोबाईल में पीछे से गड्ढा खोदकर लोहे की गुमटी में नीचे छेद कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और लगभग 2 लाख रुपए से अधिक की संपति चोरी कर ली है। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब शनिवार की सुबह दुकानदार अपना दुकान खोलने के लिए दुकान का शटर उठाया। दुकानदार ने अविलंब इसकी सूचना हिसुआ थाने को दिया । थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने पुलिस पदाधिकारी को भेजकर मामले की तहकीकात किया। दुकान संचालक ने बताया कि मोबाइल, हार्ड डिक्स, लैपटॉप बिल और कई मोबाईल स्पेयर पार्ट्स आदि चोरी किया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...

हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...

JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...

रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...