प्रियंका PM को देना चाहती हैं सुझाव, कहा- एक नया मंत्रालय बना दें, अपमान ​मंत्रालय…

सहरसा : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का आज दो चुनावी जनसभा है। पहली जनसभा सहरसा जिले के सोनबरसा और दूसरी रैली लखीसराय जिले में है जबकि समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में प्रियंका गांधी रोड शो करने वाली हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

PM काम की बात कम बकवास ज्यादा करते हैं – प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सहरसा जिले के सोनबरसा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को एक सुझाव देना चाहती हूं। एक नया मंत्रालय बना दें, अपमान ​मंत्रालय… वे सूची बनाते रहते हैं कि इसने मुझे गाली दी, उसने अपमान किया, वे अपना समय क्यों व्यर्थ कर रहे हैं? यह काम अपमान मंत्रालय कर देगा। उनका समय देश के लिए काम करने में, रोजगार देने में लगना चाहिए।

Priyanka Gandhi 1 2 22Scope News

बिहार के भविष्य के लिए वोट कीजिए और महागठबंधन को भारी मतों से विजयी बनाएं – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सहरसा जिले के सोनबरसा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार की जनता से कहा कि आज आपकी सरकार दिल्ली से चल रही है। सारे निर्णय दिल्ली से हो रहे हैं। आपके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिहार की जनता बेरोजगारी और पलायन का दंश झेल रही है। 20 साल से ​सत्ता में ​बैठी ​पार्टियां आज आपको भटकाने का प्रयास कर रही हैं। इनसे सावधान रहना है और सोच समझ कर, अपने ​बच्चों के लिए, बिहार के भविष्य के लिए वोट कीजिए और महागठबंधन को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Priyanka Gandhi 2 1 22Scope News

यह भी देखें :

समस्तीपुर के रोसड़ा में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में विशाल रोड शो का नेतृत्व किया। जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुशासन से त्रस्त बिहार की जनता जबरदस्त उत्साह में है और इस बार परिवर्तन के लिए वोट करने जा रही है। महागठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है।

Priyanka Gandhi 1 3 22Scope News

प्रियंका ने कहा- बिहार के युवा आज रोजगार के लिए तरस रहे हैं

प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस बिहार की मेहनतकश जनता अपने खून-पसीने से पूरे देश को सींचती है, उसी बिहार के युवा आज रोजगार के लिए तरस रहे हैं। पूरा प्रदेश बेरोजगारी, पलायन और पेपरलीक से त्रस्त है। जदयू-भाजपा के कुशासन ने बिहारवासियों से उनका रोजगार, उनका अधिकार सब छीन लिया है। राज्य की जनता बिहार और सरकार दोनों बदलने के लिए तैयार है। बिहार के रोसड़ा में रोडशो के दौरान जनता उत्साह इस बात का सबूत है कि बिहार में परिवर्तन आने जा रहा है।

यह भी पढ़े : पहली बार चुनाव में कूदी प्रियंका, बछवाड़ा में बोलीं- 20 साल से प्रदेश की सत्ता में बैठी पार्टी ने आपके लिए कुछ नहीं किया

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery, जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...