बिहार में कांग्रेस का ‘शक्ति प्रदर्शन’ शुरू, 26 को मोतिहारी में जनसभा करेंगी प्रियंका

पटना : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार के दौरे पर आ रही हैं। 26 सितंबर को मोतिहारी में वे पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इस साल विधानसभा चुनाव है तो इस लिहाज से कांग्रेस का यह ‘शक्ति प्रदर्शन’ माना जा रहा है। बापू की कर्मभूमि मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से एक तरफ जहां वे सभा करेंगी। वहीं पटना में भी सदाकत आश्रम में उनका कार्यक्रम है। कांग्रेस मुख्यालय में वे ‘महिला संवाद’ करेंगी।

DIARCH Group 22Scope News

प्रियंका का 26 सितंबर को दोपहर 1 बजे के करीब मोतिहारी में जनसभा है

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की 26 सितंबर को दोपहर एक बजे के करीब मोतिहारी में जनसभा है। 12.30 बजे के आसपास वे मोतिहारी पहुंचेंगी। बता दें कि अभी हाल ही में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी बिहार पहुंची थीं। एक बार फिर उनके बिहार दौरे का कार्यक्रम तैयार हो गया है। चुनाव से पहले उनकी यह पहली जनसभा होगी।

अखिलेश सिंह बोले- छोटा पड़ जाएगा गांधी मैदान

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह 22 सितंबर को मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता कर प्रियंका गांधी की ‘हर घर अधिकार यात्रा’ रैली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 26 सितंबर को तय किया गया है। प्रियंका की रैली के लिए मोतिहारी का गांधी मैदान छोटा पड़ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से तीन गुना लोग पहुंचेंगे। इस सभा के माध्यम से महागठबंधन की चुनावी रैली का शंखनाद भी हो जाएगा।

यह भी देखें :

प्रियंका असली उत्तराधिकारी – MP पप्पू यादव

वहीं दूसरी ओर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मोतिहारी के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी का असली उत्तराधिकारी बताया। प्रियंका की रैली बापू की कर्मभूमि मोतिहारी से शुरू होकर पूरे बिहार तक फैलेगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश का बागडोर आजादी के बाद पहली बार एक ऐसे कमजोर प्रधानमंत्री के हाथों में सौंपा गया है जिनके हाथों में देश की सुरक्षा नहीं हो रही। पप्पू ने कहा कि देश के निर्माण में सबसे बड़ा बिहार कांग्रेस का योगदान रहा।

यह भी पढ़े : पहली बार मोतिहारी में ‘हर घर अधिकार रैली’ करेंगी प्रियंका, सांसद ने तैयारियों लिया जायजा

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...