ED Action News :ईडी ने अवैध संपत्ति मामले में सब-इंस्पेक्टर मीरा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की

रांची की दारोगा मीरा सिंह पर ED की बड़ी कार्रवाई, अवैध संपत्ति के सबूत मिलने पर सरकार व आयकर विभाग को रिपोर्ट सौंपी, जांच में फर्जी कर्ज और नकद लेनदेन के खुलासे


ED Action News : रांची जिला बल में पदस्थापित दारोगा मीरा सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की है। इडी ने पीएमएलए की धारा 66(2) के तहत अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार और आयकर विभाग को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मीरा सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग कर नाजायज तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की है।

एजेंसी ने राज्य सरकार से आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करने और आयकर विभाग से टैक्स उल्लंघन की जांच कर कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

ED Action News जांच में उजागर: फर्जी कर्ज, नकदी और चैट्स के सबूत

ED की रिपोर्ट में बताया गया कि मीरा सिंह ने कई लोगों से बिना ब्याज और बिना गारंटी के कर्ज लेने का दावा किया था ताकि अपनी अवैध कमाई को वैध दिखाया जा सके। उन्होंने अपने पति प्रीतम कुमार को “सब्जी का थोक व्यापारी” बताया।


Key Highlights :

  • इडी (Enforcement Directorate) ने दारोगा मीरा सिंह (रांची जिला बल) पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की अनुशंसा की।

  • पीएमएलए की धारा 66(2) के तहत रिपोर्ट राज्य सरकार और आयकर विभाग को सौंपी गई।

  • जांच में मीरा सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों से नाजायज तरीके से अर्जित संपत्ति के सबूत मिले।

  • मीरा सिंह ने अपनी अवैध कमाई को “वैध” दिखाने के लिए कई फर्जी हथकंडे अपनाए।

  • जांच में व्हाट्सएप चैट, नकद जब्ती और कर्ज के फर्जी दावे जैसे ठोस सबूत सामने आए।


वहीं, उन्होंने लाल मोहित नाथ शाहदेव से ₹2.30 लाख बिना सूद के कर्ज लेने की बात कही, जो जांच में गलत पाई गई। शाहदेव के घर से ₹12 लाख नकद बरामद हुए, जिसमें से ₹7 लाख मीरा सिंह के बताए गए।

इडी को नौ मोबाइल फोन से कई व्हाट्सएप चैट्स मिली हैं, जिनमें पैसे के लेन-देन से जुड़ी बातचीत दर्ज थी। मीरा सिंह ने पूछताछ के दौरान इन चैट्स की जानकारी छिपाने की कोशिश की।

ED Action News: ED की सिफारिश पर जल्द हो सकती है कार्रवाई

रिपोर्ट के मुताबिक, मीरा सिंह ने लालपुर स्थित जमीन की खरीद के लिए मोहितनाथ शाहदेव को 12 लाख रुपये दिए थे। इडी का मानना है कि यह रकम अवैध स्रोतों से अर्जित की गई थी। अब राज्य सरकार और आयकर विभाग दोनों एजेंसियां इस मामले पर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही हैं।

Highlights

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img