जाति नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास रखती है भाजपा ,बोले – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जाति नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास रखती है भाजपा ,बोले – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मधेपुरा : विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में चुनावी सरगर्मी के बीच मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मधेपुरा पहुंचे। रासबिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी कविता कुमारी साहा के समर्थन में जनता से अपार वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

DIARCH Group 22Scope News

जातिवाद से ऊपर उठकर प्रतिभा और सेवा को सम्मान देती है बीजेपी — मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग, हर समाज को आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने कहा, “मेरे परिवार में न कोई विधायक था, न सांसद, न मंत्री — मुख्यमंत्री बनने की तो कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन भाजपा ने एक किसान और यादव परिवार के व्यक्ति को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी। यही भाजपा की विशेषता है कि वह जातिवाद से ऊपर उठकर प्रतिभा और सेवा को सम्मान देती है।”

प्रधानमंत्री का एक ही नारा — सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ देश को नई दिशा दे रहे हैं। डॉ. यादव ने राहुल गांधी के छठ पूजा पर दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान बिहार की आस्था का अपमान हैं।

बिहार के विकास के लिये नीतीश कुमार जरूरी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास के लिए हर संभव सहायता दे रहे हैं और राज्य में विकास की गति को और तेज करने की जरूरत है।

सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा — “मधेपुरा की जनता कविता कुमारी साहा को अपार मतों से विजयी बनाकर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करे।”

ये भी पढ़े :  गयाजी में जेपी नड्डा का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

रमण कुमार की रिपोर्ट

 

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...