चुनाव से पहले महागठबंधन को तोहफा, सहनी के भाई संतोष मैदान से हटे

पटना : बिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बड़ा खेला हो गया। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी मैदान से हट गए हैं। इंडिया गठबंधन में फ्रेंडली फाइट वाली सीटों में से एक दरभंगा की गौड़ा बौराम विधानसभा सीट को लेकर मुकेश सहनी ने खुद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उम्मीदवार के सर्मथन का ऐलान किया है। यहां से मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी उम्मीदवार हैं। लेकिन उनके सामने राजद उम्मीदवार अफजल अली भी चुनाव लड़ रहे हैं। खुद तेजस्वी यादव ने संतोष सहनी के लिए वोट मांगा था, लेकिन वोटों के बंटवारे को देखते हुए सहनी ने कुर्बानी देने का फैसला किया है।

DIARCH Group 22Scope News

कभी-कभी अपने बड़े लक्ष्य के लिए बड़ी कुर्बानियां देनी पड़ती है – मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहने ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि बिहार में बदलाव की लड़ाई, सामाजिक न्याय की स्थापना और समाज को उसका हक दिलाने की यात्रा आसान नहीं होती। कभी-कभी अपने बड़े लक्ष्य के लिए बड़ी कुर्बानियां देनी पड़ती है। वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने गौड़ा बौराम और बेहतर बिहार के हित में बड़ा त्याग करने का फैसला लिया है। इसी भावना के साथ हमने राजद प्रत्याशी अफजल अली को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

सहनी ने कहा- यह निर्णय बिहार के बेहतर भविष्य और सामाजिक न्याय के संकल्प का प्रतिक है

सहनी ने कहा- यह निर्णय बिहार के बेहतर भविष्य और सामाजिक न्याय के संकल्प का प्रतिक है। हमारा उद्देश्य साफ है कि बदलाव की यह मशाल जलती रहे और हर वह आवाज मजबूत हो जो समानता, सम्मान और अधिकार की बात करती है। महागठबंधन एकजुट है और बिहार में नया इतिहास लिखने को तैयार है और बिहार में बदलाव होकर रहेगा। जय वीआईपी, जय महागठबंधन, जय बिहार।

यह भी पढ़े : खगड़िया में राहुल और सहनी की सभा, बोले- नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकिए

अंशु झा की रिपोर्ट

‘TB-मुक्त बिहार’ के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 14 अगस्त...

पटना : बिहार को टीबी से मुक्त करने के संकल्प के साथ 'टीबी-मुक्त भारत अभियान' के तहत राज्य में चलाए जा रहे टीबी स्क्रीनिंग...

हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को...

आरा : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर...

Ranchi Crime News: पुंदाग बस्ती में पति-पत्नी को जिंदा जलाने की...

 रांची के पुंदाग बस्ती में देर रात पति-पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दोनों झुलसे, अस्पताल में भर्ती। पुलिस मामले...