खगड़िया में राहुल और सहनी की सभा, बोले- नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकिए

खगड़िया : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच खगड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करने आज लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वीआईपी मुकेश सहनी पहुंचे। कार्यकर्ता ने फूल माला से स्वागत किया। इससे पहले मुकेश सहनी ने कहा कि आप सभी चंदन यादव को वोट देकर भारी मतों से जिताएं। जिससे अतिपिछड़ा का बेटा जीतेगा तो सभी को नौकरी मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार अब काम करने लायक नहीं हैं, अपने वोट बर्बाद नहीं करें।

Goal 7 22Scope News

राहुल ने प्रधानमंत्री सहित अडानी और अंबानी को लिया आड़े हाथ

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। खास बात यह रही कि राहुल गांधी ने कहा कि हम आपके हाथ में रोजगार देंगे और 20 हजार से 50 हजार कमाने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री ने सभी के मोबाइल में डेटा सस्ता कर दिया कि आप सब दिन भर रील देखते रहो। उसमें बिजी कर दिया है कि आप सब नौकरी नहीं मांगे। लेकिन हम चाहते हैं कि हर छोटे-छोटे परिवार को रोजगार मिले।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : खगड़िया में देवेंद्र फडणवीस और चिराग पासवान ने की जनसभा, एनडीए की अपील – विकास, विश्वास और बदलाव का साथ दीजिए…

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...