मोकामा सीट और भोजपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में कल होगा मतदान, पीठासीन पदाधिकारी और पुलिस बल अपने-अपने बूथों के लिए रवाना

मोकामा सीट और भोजपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में कल होगा मतदान, पीठासीन पदाधिकारी और पुलिस बल अपने-अपने बूथों के लिए रवाना

भोजपुर: जिले के आरा,बड़हरा,संदेश सहित सातों विधानसभा क्षेत्र में कल मतदान होना है। इसको लेकर डिस्पैच सेंटर महाराजा कॉलेज से पीठासीन पदाधिकारी और पुलिस बल सारी पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान केंद्र की तरफ रवाना हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ सभी मतदान कर्मी ईवीएम लेकर अपने-अपने बूथों को रवाना हुए।

DIARCH Group 22Scope News

ce69e6ce 596b 490a b1d8 3ba9ade357f4 22Scope News

डीएम-एसपी ने कहा चुनाव में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी

डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया की सभी को अपने अपने बूथों पर ध्यान रखना है। वहीं एसपी राज ने कहा की किसी भी सूरत में कहीं से गड़बड़ी ना हो उसका ध्यान रखना है। कल सुबह में 7:00 बजे से मतदान सभी बूथो पर शुरू हो जाएगा।

ARA 2 22Scope News

ef30b124 60da 4760 9447 a6fcacc49a06 22Scope News

eaa12440 1c31 4e8f 93f3 ad18b332c454 22Scope News

मोकामा में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिये प्रशासन मुस्तैद

वहीं बिहार चुनाव में सुर्खियों में आये हॉट सीट मोकामा विधान सभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हो गयी है। अर्ध सैनिक बलों के साये मे मतदान की पूरी प्रक्रिया शुरु होगी। बुधवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था में ईवीएम मशीन को मतदानकर्मी के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

m889 22Scope News

जसुपा समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा विधान सभा पर कड़ी नजर है। इस विधान सभा क्षेत्र के 342 मतदान केंद्रों पर 2,90,513 मतदाता कुल आठ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

MO1 22Scope News

अनंत सिंह की टक्कर में खड़ी है सुरजभान की पत्नी

जेडीयू के बाहुबली अनंत सिंह और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी और राजद प्रत्याशी वीणा देवी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दो बाहुबलियों की मौजूदगी से मोकामा बिहार की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में शुमार हो गयी है।

MO2 22Scope News

शांतिपूर्ण मतदान के लिये अर्धसैनिक बलों की कंपनिया मौजूद

शांतिपूर्ण मतदान के लिये सीआरपीएफ,सीआईएसएफ, बीएसएफ और आईआरबी समेत बिहार पुलिस की कंपनियां उतार दी गयी है।साथ ही घुड़सवार दस्ते की भी तैनाती की गयी है।दूसरी ओर लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों का उत्साह भी बढ़ गया है।

ये भी पढ़े:  जन सुराज के प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

आरा से नेहा गुप्ता के साथ मोकामा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img