मधेपुरा जिले की चार विधानसभा सीटों पर कल होगा मतदान, EVM के साथ बूथों के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी

मधेपुरा जिले की चार विधानसभा सीटों पर कल होगा मतदान, EVM के साथ बूथों के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी

मधेपुरा : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान अब बस कुछ ही घंटे दूर है। मधेपुरा जिले की चार विधानसभा सीटों मधेपुरा, सिंहेश्वर (सुरक्षित), आलमनगर और बिहारीगंज में कल यानी 6 नवंबर को मतदान होना है।

DIARCH Group 22Scope News

MEA 22Scope News

EVM आदि के साथ मतदान कर्मी रवाना

जिले भर में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मधेपुरा के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1594 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आज सुबह से ही मतदानकर्मी अपने-अपने बूथों के लिए EVM और आवश्यक मतदान सामग्री लेकर रवाना हो रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर प्रत्येक बूथ तक सामग्री की सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

9a252581 457f 4ddc 892d a43d793e212d 22Scope News

m1 22Scope News

कल होगा मतदान – जिले में सखी बूथ, पिंक बूथ और आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। महिला मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित ‘सखी बूथ’ भी बनाए गए हैं। वहीं सभी विधानसभा में एक एक युवा मतदान केंद्र, एक एक पिंक बूथ, एक एक आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पर्दानशी मतदाताओं की पहचान के लिए मतदान केंद्र पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।

CZ 1 22Scope News

मधेपुरा जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और निर्भय होकर मतदान करें। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

ये भी पढ़े :  चुनाव से पहले तेजस्वी की गुगली, आधी आबादी करेगी बोल्ड या पहनायेगी ताज ? जानिये क्या कहते है आंकड़े

रमण कुमार की रिपोर्ट

 

Basukinath Shravani Mela 2026: सावन शुरू होने से पहले बासुकीनाथ में...

Basukinath Shravani Mela 2026: प्रशासन ने आने वाले श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक समीक्षा में बड़ा...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और फरार अपराधियों...

WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026: धनबाद की दो बेटियां वर्ल्ड...

Dhanbad: झारखंड के धनबाद ज़िले की दो होनहार खिलाड़ी, मनदीप कौर और राजदीप कौर, WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम...