Dhanbad Police की बड़ी कार्रवाई, गोविंदपुर में अवैध लॉटरी गिरोह का भंडाफोड़

Dhanbad Police को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में पुलिस ने अवैध लॉटरी संचालन करने वाली एक बड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ ही साथ उन्होंने पांच आरोपियों को भी अपनी गिरफ्त में लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहमद शाहिद, शाहरुख़ खान, अकबर अली, कैसर अंसारी और मोहमद जानू के रूप में हुई है जो सभी देवघर जिले के निवासी बताए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस गिरोह की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और वरिय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 50 लाख रुपये के लॉटरी टिकट, 11 हजार 650 पार्सल प्लास्टिक पैक टिकट, दो लैपटॉप, तीन प्रिंटर, कई मोबाइल फोन, दो स्टेपलर मशीन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है.

पुलिस को मिले कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी बड़े स्तर पर अवैध लॉटरी टिकटों की छपाई, पैकिंग और सप्लाई का काम करते थे, जो विभिन्न जिलों में भेजे जाते थे. छापेमारी के दौरान पुलिस को कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनसे इस अवैध कारोबार के नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है. धनबाद पुलिस ने पूरे मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है.

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...