Bihar Election 2025: पहले चरण में 64.46 प्रतिशत हुआ मतदान, चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज शांतिपूर्ण ढंग से लगभग संपन्न हो गई। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदाताओं ने अपने वोट डाले। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि कुछ मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही।

Bihar Election 2025: इन सीटों पर रही सबसे ज्यादा निगाहें

पहले चरण की वोटिंग में सबसे अधिक सुर्खियां राघोपुर, महुआ और तारापुर सीटों ने बटोरीं। राघोपुर सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव मैदान में हैं, जबकि महुआ सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एनडीए प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। इन तीनों सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है।

Bihar Election 2025: लालू यादव परिवार और नीतीश कुमार ने भी किया मतदान

पहले चरण में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण के मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। उन्होंने कहा कि “कहीं से भी बड़े पैमाने पर हिंसा या गड़बड़ी की कोई घटना नहीं हुई है। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट घटना हुई।

Bihar Election 2025: दूसरे चरण की तैयारी शुरू

पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...