Advertisment

झारखंड में बनेगी बीजेपी की सरकार- ज़फ़र इस्लाम

रिपोर्ट : मदन सिंह

घबराहट में हेमंत नापाक ताकतों के साथ मिल कर रहे हैं नापाक हरकत-ज़फ़र इस्लाम

रांची : झारखंड में आनेवाले दिनों में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। रांची में ये दावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज़फ़र इस्लाम ने किया है। उन्होंने कहा कि ये बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी समझ रहे हैं इसलिए इन दिनों वो काफी घबराए हुए हैं। ज़फ़र इस्लाम ने कहा कि हेमंत सोरेन घबराहट में नापाक ताकतों के साथ मिलकर हरकत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष का एक ही एजेंडा है कि किसी भी तरह से प्रधानमंत्री मोदी को हटा कर सत्ता हासिल की जाए। बीजेपी प्रवक्ता ने ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस आरोप के जवाब में कही जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने की बात कही थी। 20 अगस्त को विपक्षी दलों की बैठक में हेमंत सोरेन ने कहा था कि केंद्र सरकार गैर बीजेपी शासित राज्यों की  अनदेखी कर रही है और वो भी इसके भुक्तभोगी हैं। विपक्षी दलों की ये बैठक सोनिया गांधी ने बुलाई थी। इस बैठक में मायावती और अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया था।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इनका सिर्फ एक ही मकसद है मोदी हटाओ सत्ता पाओ। लोगों ने उनकी सच्चाई जान लिया है और उन्हें नकार दिया है। जनता के पैसे से संसद चलता है और जनता से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी संसद को चलने नहीं देती। जबकि आल पार्टी मीटिंग हुई थी तो उन्होंने आस्वस्त किया था कि हम सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, इस बार सांसद सत्र में विपक्ष ने जिस तरह का रवैया अपनाया, ऐसा स्वतंत्र भारत में इससे पहले कभी नहीं देखने को मिला है। कांग्रेस और कुछ विपक्षी पार्टी का इरादा देश का सेवा करना नहीं बल्कि परिवारवाद को बढ़ावा देना है।

कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए सैयद जफर इस्लाम ने कहा, झारखंड प्रदेश में भी न ही टीकाकरण पर जोड़ है और न ही महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए कोई समुचित व्यवस्था है।

दूसरी लहर से पहले कोरोना वैक्सीन को बीजेपी का टीका बताया गया, लेकिन दूसरी लहर के बाद यही लोग सबसे पहले टीका लेने के लिए पहुंचे। विपक्ष की चिंता देश की समस्या से नहीं है बल्कि मोदी सरकार को हटाने का है। कोरोना काल में मिसमैनेजमेंट की वजह से झारखंड की जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, और ये सिर्फ केंद्र को कोशने में जुटे रहे।

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...