Kaimur: राजद कार्यकर्ताओं ने जन सुराज समर्थक को पीटा, झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद

Kaimur: जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की शाम राजनीतिक झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। राजद कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा लगाने का विरोध करने पर जन सुराज समर्थक सुनील कुमार को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kaimur: जन सुराज समर्थक को पीटा

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय जमुना साह के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि राजद कार्यकर्ता उसके घर पर झंडा लगाने पहुंचे थे। जब उसने इसका विरोध किया, तो गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया गया। अचानक हुई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

Kaimur: जन सुराज प्रत्याशी ने प्रशासन से की मांग

इस घटना को लेकर जन सुराज के भभुआ विधानसभा प्रत्याशी जैनेंद्र कुमार आर्य ने राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जंगल राज वन था, अब जंगल राज टू लौट आया है।” आर्य ने जिला प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...