Kaimur Crime News ; बुझ गया घर का अकेला चिराग, परिजनों में मचा कोहराम

Kaimur Crime News : कैमूर में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं ताजा मामला भभुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का है जहां कुनकुनहिया नदी के तट से एक यूवक का शव बरामद किया गया है। जिसे अज्ञात अपराधियों द्वारा बेरहमी तरीके से मारपीट कर हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। मृतक के शरीर पर कई जगह कटे-फटे का निशान बना हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

Kaimur Crime News : मृतक युवक बीएससी का दिया था एक्जाम 

जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि मृतक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी रामविलास यादव के एकलौता 21 वर्षीय पुत्र बलजीत कुमार बताया जाता है। वहीं भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन और भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि युवक बीएससी का एक्जाम दिया था, जो कल भभुआ लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गया हुआ था। जहां से दोपहर 12 बजे वह घर लौटा था जिसके बाद घर से बिना बताए कहीं चला गया। जहां काफी देर होने के बावजूद भी घर वापस नहीं आया तो घर वाले परेशान होकर खोजने लगे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

Kaimur Crime News : कुनकुनहीया नदी के किनारे युवक का शव पड़ा मिला 

वहीं आज सुबह बहेरी गांव के कुनकुनहीया नदी के रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति ने देखा तो की एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद शोरगुल किया जहां देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद युवक का पहचान किया गया और उसके परिजनों को सूचना दिया गया। जहां सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Kaimur Crime News :पुलिस इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें – मृतक के परिजन

मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक को अज्ञात अपराधियो द्वारा मारपीट कर हत्या किया गया है और को फेंक दिया गया है। युवक के शरीर पर कई जगह चोट लगने और कटे-फटे का निशान बना हुआ है। यहीं नहीं उसे करेंट भी लगाया गया है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का मांग किया है। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से देखते हुए मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि यूवक घर का एक लौटा बेटा था जिसके हत्या के बाद बुझ गया घर का चिराग वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : शराब के नशे में BDO ने उत्पाद की महिला अफसर व सिपाही को मारी टक्कर, गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट Kaimur Crime News Kaimur Crime News

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...