Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी ने जताया संदेह, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने चुनाव को लेकर संदेह जताते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा है कि प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के खौफ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फोन पर धमकी दे रहे हैं। जहां ठहरते हैं, उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते हैं।

Bihar Election 2025: बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, “अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के 𝐄𝐃 के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फोन कर अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे हैं। संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे हैं। बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Bihar Election 2025: ‘बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं’

उन्होंने कहा कि दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं। वे बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते हैं। बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-ज़मीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...