Chaibasa: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

Chaibasa: जिले की पुलिस ने रविवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टोन्टो पुलिया के पास से अवैध हथियार के साथ एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान मिली, जिससे एक संभावित आपराधिक वारदात टल गई।

बड़ी वारदात टलीः

जानकारी के अनुसार, चाईबासा पुलिस को सूचना मिली थी कि सरायकेला दिशा से एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर चाईबासा की ओर आ रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने टीम गठित कर टोन्टो पुलिया के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH06F-2913) पर सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी निर्मित लोडेड पिस्टल, 7.65 एमएम के सात जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक मोटोरोला मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान रमेश दास (उम्र 44 वर्ष), पिता स्व. रामाशीष दास, ग्राम गुटूसाई तुरीटोला, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिम सिंहभूम के रूप में की है। पूछताछ में जब उससे हथियार के वैध कागजात मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जः

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस यह जांच कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया गया था और किस उद्देश्य से लेकर जा रहा था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है, ताकि उसके संपर्क नेटवर्क और संभावित गैंग कनेक्शन का पता लगाया जा सके।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...