25 हजार की घूस लेते आईसीडीएस कार्यालय का प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडे गिरफ्तार

Bagaha-आईसीडीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडे के प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडे को विजिलेंस की टीम ने 25 हजार रुपये का साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शंभूनाथ पांडे को विजिलेंस की टीम अपने साथ मुजफ्फपुर ले गयी है.

बताया जा रहा है कि डुमरिया निवासी रजनीश कुमार गिरी से उनकी भाभी, आंगनवाड़ी सेविका का सेवा स्थाई करने और खाते का सत्यापन के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की गई थी. इसके बाद इसकी शिकायत विजिलेंस की टीम से गयी.

शिकायत के आलोक में विजिलेंस की टीम ने इसका सत्यापन किया और डीएसपी अरुण कुमार पासवान के नेतृत्व में आईसीडीएस कार्यालय में छापेमारी की गयी. जिसके बाद 25 रुपये का साथ शंभूनाथ पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया.  इसके बाद शंभूनाथ पांडे को विजिलेंस की टीम अपने साथ ले गयी. फिलहाल उसके साथ पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े-

 

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...