मुंगेर जिला प्रशासन ने पटाखे की दुकान सील कर 630 कार्टून पटाखा किया जब्त

Munger– मुंगेर जिला प्रशासन ने गांधी चौक पर पटाखे की एक दुकान को सील कर एक गोदाम से 630 कार्टून पटाखे को जब्त किया है.

एसडीओ खुशबू गुप्ता और एसडीपीओ नंदजी प्रसाद ने नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में डॉग स्कॉवड की टीम भी शामिल थी.

गोदाम मालिक का नाम शंकर पटवा बताया जा रहा है. गोदाम के छह कमरे में पटाखा रखा गया था.

इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एसडीओ सदर खुशबू गुप्ता ने बताया कि पटाखें की कीमत और दुकान के लाईंसेंस की भी जांच की जा रही है.

रिहायशी इलाकों में पटाखे रखना जुर्म है. यदि कोई भी व्यापारी घनी आबादी वाले एरिया में पटाखा

रखता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दी जाय.

इस बीच पटाखा व्यवसाई ने कहा है कि मुझे 2022 तक का लाईसेंस निर्गत है.

प्रशासन के निर्देश के बाद मैंने पटाखा बेचना बंद कर दिया है, बचा हुआ पटाखा गोदाम में रखा गया है.

प्रशासन ने पटाखे छापेमारी में सदर सीओ पूजा कुमारी, खाद आपूर्ति पदाधिकारी, कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज कुमार भी शामिल रहे.

रिपोर्ट- अमृतेश सिंहा 

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-

जमीन कारोबारी अनिल मुंडा की हत्या के लिए मुंगेर से बुलाया गया था शुटर, आठ लाख में हुआ था सौदा

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...