बी सर्टिफिकेट के लिए एनसीसी कैडेट्स की परीक्षा, 750 छात्र हुए शामिल

बी सर्टिफिकेट के लिए एनसीसी कैडेट्स की परीक्षा, 750 छात्र हुए शामिल

कोडरमा : बी सर्टिफिकेट के लिए एनसीसी कैडेट्स की परीक्षा, 750 छात्र हुए शामिल- कोडरमा की

45 एनसीसी बटालियन की ओर से शुक्रवार को बी सर्टिफिकेट के लिए लिखित और

प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई.

इस परीक्षा में कोडरमा के अलावे हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह और बोकारो के तकरीबन

750 एनसीसी कैडेट शामिल हुए जिनमें 188 गर्ल्स कैडेट भी शामिल थे.

प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलती है अतिरिक्त छूट

बी सर्टिफिकेट के लिए आयोजित इस परीक्षा में 11वीं 12वीं और ग्रेजुएशन की फर्स्ट ईयर के छात्र शामिल हुए. कुल 500 अंकों की लिखित और प्रयोगिक परीक्षा ली गई. बी सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेटों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अतिरिक्त छूट भी मिलती है.

कैडेटों को मिलता है 10 नंबर का बोनस

इस मौके पर परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए हजारीबाग से पहुंचे कर्नल ओंकार सिंह ने बताया कि आर्म्ड फोर्सेज के अलावे एसएससी और दूसरे प्रतियोगी परीक्षा में एनसीसी के बी सर्टिफिकेट पास कैडेटों को 10 नंबर का बोनस मिलता है. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के जरिए एनसीसी कैडेटों को आत्मनिर्भर नागरिक बनाने के उद्देश्य को पूरा किया जा रहा है, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में एनसीसी कैडेट कुशल नेतृत्व कर सके.

रिपोर्ट : कुमार अमित

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...