Jharkhand Naxal Surrender: 5 लाख के इनामी ब्रजेश यादव समेत जेजेएमपी के दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

Latehar: जिले में बुधवार को जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद,JJMP) संगठन के दो सक्रिय नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें गुमला जिले का निवासी और 5 लाख रुपये का इनामी सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव सहित लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र का एरिया कमांडर अवधेश लोहरा शामिल हैं। इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह, सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। पुलिस ने दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकारी पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

आईजी ने दोनों का किया स्वागतः

पलामू जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने दोनों नक्सलियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार की आत्मसमर्पण नीति की सफलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जो नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए सरकार ने बेहतर पुनर्वास नीति बनाई है ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

21 नक्सलियों कर चुके हैं सरेंडरः

आईजी ने बताया कि 2025 में अब तक 21 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें कई इनामी भी शामिल हैं। यह लातेहार जिले की एक बड़ी उपलब्धि है। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा कि अब जिले में केवल 4 से 5 नक्सली ही सक्रिय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्च 2026 तक लातेहार को पूर्ण रूप से नक्सलमुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो नक्सल आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, वे कार्रवाई में मारे जाएंगे।

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...