Advertisment

बाढ़ में युवक की गोली मार कर हत्या, नवादा में शौच को गये दो भाईयों की डूबने से मौत

बाढ़ में युवक की गोली मार कर हत्या, नवादा में शौच को गये दो भाईयों की डूबने से मौत

बाढ़/नवादा : बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत राणा बीघा गांव में मोनू नामक युवक की गोली मार हत्या की खबर से सनसनी मच गई। घटना की सूचना पर एसडीपीओ आनंद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

वही मृतक के भाई की माने तो दो गोली मार कर हत्या किया गया है। मोनू को घर से बुला कर ले गया और दो गोली मार कर हत्या कर दिया गया।

मामूली विवाद में मारी गोली, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत 

एसडीपीओ ने बताया कि मोनू नामक युवक बंटी के साथ बागीचा में बैठा हुआ था,किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गोली मार दी गई,जिसको हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस बंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

वहीं नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के औरैया गांव के आहार में डूबने से मौत हो गई है। जिसके बाद पूरे गांव में मातम फैल गया। परिजनों ने बताया कि औरैया गांव निवासी जयराम रविदास का पुत्र राजरतन कुमार और निरंजन राजवंशी का पुत्र रेहान कुमार दोनों शौच के लिए गांव के बाहर आहार की तरफ गए हुए थे। तभी एक बच्चा आहर के किनारे जब पानी की तरफ गया तभी उसका पैर फिसल कर पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा आहार में गया तो वह भी डूबने लगा और दोनों की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। बाद में खोजबीन करने पर दोनों के शव बरामद किये गये।

घटना की सुचना पर पहुँची पुलिस

घटना की तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया । इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

मोकामा से विकास के साथ नवादा से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Train Update: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें रद्द, हटिया,...

Jharkhand Train Update: बंडामुंडा राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द और कुछ प्रभावित...

Jharkhand Weather Update: आज अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात का...

Jharkhand Weather Update 30 July 2026: झारखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश, कई जिलों में वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार...

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...