विधानसभा चुनाव Result Live : बिहार बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न, खेली जा रही होली

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना आज यानी 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से जारी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत मिलते हुए दिख रहा है। 243 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। एनडीए गठबंधन को 207 सीटें मिलती नजर आ रही है जबकि महागठबंधन को 31 सीटें ही मिलती हुई दिख रही है। इस चुनाव में बिहार महागठबंधन का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है।

NDA गठबंधन में शामिल पांचों दलों के कार्यालय में मन रहा है जीत का जश्न

आपको बता दें कि एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलने से भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) दफ्तर में जीत का जश्न मन रहा है। बिहार बीजेपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद होकर जीत का जश्न मना रहे हैं। साथ ही एक दूसरे को लड्डू खिलाकर होली खेल रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ता एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव Result Live : अबतक के रूझानों में साल 2010 को भी पार कर गई NDA गठबंधन…

अंशु झा, सौरव सिंह और स्नेहा गुप्ता की रिपोर्ट 

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...