नई सरकार की गठन की तैयारी तेज, नीतीश ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक

पटना : पटना में आज यानी 17 नवंबर को एक महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह साढ़े 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें मंत्रिमंडल को भंग करने का फैसला लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

CM नीतीश ने मंत्रिपरिषद की बुलाई बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों में हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को परिणाम जारी किया गया। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को प्रचंड जीत मिली। अब नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बिहार में एनडीए को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला लिया। यह बैठक पटना में सोमवार को सुबह 11.30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में नई सरकार के गठन पर मंथन होने की संभावना है। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी निर्धारित की जा सकती है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Breaking : CM नीतीश ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई, कल सुबह 11:30 बजे होगी अहम बैठक

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...