Breaking : CM नीतीश ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई, कल सुबह 11:30 बजे होगी अहम बैठक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है। बिहार निर्वाचन आयोग ने अभी थोड़ी देर पहले नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दी है। साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता भी आज से खत्म हो गया है। सूत्रों से यह भी पता चल रहा है कि 19 या 20 नवंबर को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। इनके सबके बीच सीएम नीतीश कुमार ने कल यानी 17 नवंबर को सुबह 11.30 बजे कैबिनेट की अहम बैठक बुलायी है।

नीतीश कुमार ने कल करेंगे कैबिनेट की अहम मीटिंग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने के फैसले पर औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक खत्म होते ही नीतीश कुमार सीधे राजभवन पहुंचेंगे, जहां वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। नीतीश के इस्तीफा देने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Nitish Cabinet 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में आचार संहिता खत्म, आयोग ने 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी…

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...